
रिपोर्ट रोहित टंडन समाचार 18 न्यूज़
नई दिल्ली, भारत में कुल 450 से ज्यादा एयरपोर्ट और हवाई पट्टयां हैं, जिसमें से करीब 34 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं। इसमें 137 अड्डों का प्रबंधन भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का कौन सा एयरपोर्ट 150 शहरों को जोड़ता है। बता दें यहां लगभग हर जगह के लिए फ्लाइट मिलती है। अगर आप भी नहीं जानते हैं कि ये कौन सा एयरपोर्ट है तो यहां जान लीजिए।
भारत का कौन सा एयरपोर्ट 150 शहरों को जोड़ता है
भारत में रोजाना हजारों की संख्या में हवाई जहाज उड़ते हैं, जिसमें लाखों की संख्या में लोग यात्रा करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का कौन सा एयरपोर्ट 150 शहरों को जोड़ता है।

हर जगह के लिए मिल जाएगी फ्लाइट
बता दें यहां से आपको देश व विदेश के हर कोने के लिए फ्लाइट मिल जाएगी। अगर आप भी नहीं जानते हैं कि इस एयरपोर्ट का नाम क्या है तो यहां जान लीजिए।
कौन सा एयरपोर्ट
बता दें यहां हम दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट की बात कर रहे हैं। यह देश का पहला एयरपोर्ट बन गया है जो देश दुनिया के 150 शहरों को जोड़ता है। इसका उपयोग घरेलू, अंतर्राष्ट्रीय, कार्गो और निजी जेट उड़ानों के लिए किया जाता है।
20 से ज्यादा नये इंटरनेशनल एयरपोर्ट
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमटेड के मुताबिक दिल्ली एयरपोर्ट ने पिछले कुछ सालों में 20 से ज्यादा नए इंटरनेशनल डेस्टिनेशन्स जोड़े हैं। इसमें कंबोडिया का नोम पेन्ह, बाली डेनपसार, कैलगरी, नॉन्ट्रियल, वैंकवूर, शिकागो ओ हारे, वाशिंगटन डलेस और टोक्यो हानेडा शामिल हैं।
40 लाख यात्रियों को दूसरे देशों में छोड़ता है
कहा जाता है कि दिल्ली एयरपोर्ट हर साल करीब 40 लाख घरेलू यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय स्थलों से जोड़ता है। साथ ही लगभग 50 फीसदी लंबी दूरी के यात्रा दिल्ली को अपने गेटवे के रूप में चुनते हैं।

56 फीसदी इंटरनेशनल उड़ान यहां से
इसके अलावा भारत से लंबी दूरी के डेस्टिनेशन्स में से 88 फीसदी फ्लाइट्स दिल्ली से जुड़े हैं। भारत से जाने वाली सभी लंबी दूरी की साप्ताहिक उड़ानों में से 56 फीसदी दिल्ली एयरपोर्ट से संचालित होती हैं।
भारत के इन शहरों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट
वहीं दिल्ली एयरपोर्ट से आपको घरेलू उड़ाने के लिए आपको लखनऊ, पुणे, अहमदाबाद, चंडीगढ़, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, चेन्नई, जयपुर, गोवा, श्रीनगर, गुवाहाटी, अमृतसर, कोच्चि, और वाराणसी जैसे लगभग सभी शहरों के लिए फ्लाइट मिल जाएगी।
