
कैंट विधानसभा में ऐतिहासिक होगा पंकज चौधरी का अभिनंदन, रघुनंदन भदौरिया ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक
कानपुर-भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के प्रथम नगर आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं इसी क्रम में कैंट विधानसभा के श्याम नगर स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई बैठक के पश्चात पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया ने कार्यकर्ताओं के साथ श्याम नगर क्षेत्र में जनसंपर्क किया इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों, दुकानदारों और राहगीरों को पीले चावल भेंट कर आगामी कार्यक्रम में सम्मिलित होने का भावपूर्ण निमंत्रण दिया इस मौके पर भदौरिया ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत केवल कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण है छावनी विधानसभा (कैंट) की ओर से प्रदेश अध्यक्ष के अभिनंदन के लिए विशेष तैयारी की गई है पूर्व विधायक ने बताया कि टंडन सेतु पुल के पास, पंडित उपवन होटल पर प्रातः 11:00 बजे कैंट विधानसभा के हजारों कार्यकर्ता और आम नागरिक एकत्रित होकर पुष्प वर्षा और ढोल-नगाड़ों के साथ ऐतिहासिक स्वागत करेंगे पूर्व विधायक के पीआरओ पंडित उत्तम शुक्ला ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं बैठक में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष आलोक वर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रेमलता तिवारी, आशा पाण्डेय, पूर्व पार्षद ममता राजपूत, आर.पी. कटियार, सर्वेश सिसोदिया, प्रबंधक आनंद सिंह, सुभाष कुशवाहा, विपिन राजपूत, युवराज सिंह, ममता यादव, अनूप पाठक और विपिन राजपूत सहित भारी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।
