प्रयागराज पहुंचे बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा, संगम तट पर किया दर्शन

समाचार 18 न्यूज़ के लिए प्रयागराज से रोहित टंडन की खास रिपोर्ट
प्रयागराज में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता एवं सुपरस्टार गोविंदा का आगमन हुआ।उन्होंने संगम तट पर पहुंचकर पवित्र त्रिवेणी संगम के दर्शन किए। संगम पर गोविंदा को देखने के लिए प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभिनेता गोविंदा शाम 4 बजे तक कटरा स्थित संगम इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर विद्यालय प्रशासन एवं छात्रों में काफी उत्साह है। गोविंदा के आगमन से प्रयागराज में सांस्कृतिक माहौल और अधिक जीवंत हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *