सीएम ने चेक, चाबी, लैपटॉप, स्वीकृति पत्र आदि प्रदान किया
मुख्यमंत्री ने कराया बच्चों का अन्नप्राशन, स्टॉल आदि का अवलोकन भी किया
बलरामपुर, 10 अक्टूबरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर की विकास यात्रा पर आधारित लघु फिल्म भी देखी। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, चाबी, लैपटॉप, स्वीकृति पत्र आदि प्रदान किया। सीएम ने बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया। महिलाओं को फलों समेत पोषण की पोटली दी। उन्होंने यहां विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल आदि का भी अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री ने कराया बच्चों का अन्नप्राशन
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर बच्चों का अन्नप्राशन कराया। साथ ही महिलाओं को फलों समेत पोषण पोटली दी। उन्होंने यहां लगे विभिन्न विभागों के स्टॉल आदि का भी अवलोकन किया। सभी से जनपदों में चल रहे विभागीय कार्यों की जानकारी भी ली।
सीएम के हाथों इन्हें मिला सम्मान
विकास यादव- उप्र मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना- लैपटॉप
मो. शादाब- उप्र मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना- लैपटॉप
किरन वर्मा- कस्टम हायरिंग सेंटर- चाबी
हिमांशु यादव- कस्टम हायरिंग सेंटर- चाबी
अजय कुमार पाल- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 5 लाख का चेक
हसन रजा- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 5 लाख का चेक
गुफरान अंसारी- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 5 लाख का चेक
किशना देवी- मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का स्वीकृति पत्र
उर्मिला देवी- मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का स्वीकृति पत्र
संगीता- मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का स्वीकृति पत्र
ननका देवी- मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का स्वीकृति पत्र
गुड़िया वर्मा/पिंकी- एनआरएलएम के तहत 45 लाख का चेक ।
Prominent Journalist Amritpal Singh
Significant Contributions to Journalism & Media
As a senior journalist and Director of Chardikala Time TV, he has played a vital role in strengthening Punjabi media at a global level.










