आज सिख वेलफेयर सोसायटी का एक प्रतिनिधिमंडल सोसायटी के प्रेसिडेंट सतपाल सिंह आनंद मंगा की अध्यक्षता में दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी से मिला। इस अवसर पर सोसायटी के सम्मानित सदस्य भी उपस्थित रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने सबसे पहले माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा दिल्ली सरकार द्वारा सिख समाज के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के शहीदी दिवस को दिल्ली सरकार एवं दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा श्रद्धा, सम्मान और बड़े स्तर पर मनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद किया।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि दिल्ली में नई सरकार के गठन के बाद विकास कार्यों में तेजी आई है और सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे कार्य किए जा रहे हैं। सिख समाज के हित में किए गए कार्यों की भी सराहना की गई। विशेष रूप से 1984 के पीड़ित परिवारों के सदस्यों को रोजगार देने के लिए मुख्यमंत्री जी और उनकी कैबिनेट का धन्यवाद किया गया।
इसके साथ ही दिल्ली सरकार द्वारा हाल ही में शुरू की गई ₹2,500 की लक्ष्मी योजना के लिए भी मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इसी गति और सकारात्मक सोच के साथ दिल्ली के विकास के लिए कार्य करने की शुभकामनाएं दी गईं।
चूंकि सिख वेलफेयर सोसायटी से जुड़े अनेक सदस्य व्यापारी वर्ग से हैं, इसलिए प्रतिनिधिमंडल ने पुरानी दिल्ली के बाजारों को शिफ्ट किए जाने की चर्चाओं को लेकर मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण और व्यापारियों को मिली राहत के लिए भी उनका धन्यवाद किया।
प्रतिनिधिमंडल ने आशा व्यक्त की कि मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी इसी प्रकार दिल्ली के विकास, व्यापारियों तथा सिख समाज सहित सभी वर्गों के हित में कार्य करती रहेंगी।
सतपाल सिंह आनंद मंगा
प्रेसिडेंट, सिख वेलफेयर सोसायटी
Prominent Journalist Amritpal Singh
Significant Contributions to Journalism & Media
As a senior journalist and Director of Chardikala Time TV, he has played a vital role in strengthening Punjabi media at a global level.










