कॉंवड़ियों के सम्मान में बैनर लगाएगा विश्व हिंदू महासंघ: भिखारी प्रजापति

हिंदुत्व के मिशन पर काम करने वाले युवाओं को मिलेगी प्राथमिकता


गोरखपुर। विश्व हिंदू महासंघ प्रदेश कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति की अध्यक्षता में संपन्न हुई।विश्व हिंदू महासंघ प्रदेश कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राणा ने किया। विश्व हिंदू महासंघ प्रदेश कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक में मेंनबॉडी व प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों के चुनाव पर चर्चा की । विश्व हिंदू महासंघ प्रदेश कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक में भाग लेते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ इंद्रदेव सिंह ,जय शंकर केसरी, राम प्रसाद यादव, अखंड प्रताप सिंह, अखिलेश मिश्रा व अमित गिरि ने कहा कि विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश में जिला अध्यक्षों के चुनाव में युवा संन्यासी गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ महाराज के हिंदुत्व के मिशन पर काम करने वाले युवाओं को मिलेगी प्राथमिकता। विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री विष्णु कांत चौबे के प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए आचार्य डॉ हरिओम पाठक श्याम बाबू शर्मा, राजू सिंह प्रधान, दिनेश चन्द्र पाण्डेय प्रवीण सिंह चंदेल व संजय शुक्ल ने कहा कि सावन जैसा पावन माह भगवान शिव को समर्पित है। माह भर धार्मिक कार्यक्रम चलते रहते हैं । विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश मातृशक्ति प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष संतोष मिश्रा रेखा श्रीवास्तव,आशा सब्बरवाल व अमृता श्रीवास्तव ने कहा कि सावन माह में कांवड़िये जल लेकर भगवान शिव को अर्पित करते हैं। देश की सभी सड़कें कांवड़ियों से भरी रहती हैं । विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र कुमार पाठक प्रवीण दुबे,गंगा शर्मा कौशिक, राकेश श्रीवास्तव तथा राकेश यादव ने कहा कि कांवड़ियों के सम्मान में शिवालयों व मार्गो पर विश्व हिन्दू महासंघ की होर्डिंग बैनर लगाए जाएं । पेय जल व सामान्य चिकित्सा की भी व्यवस्था की जाए। भिखारी प्रजापति प्रदेश अध्यक्ष विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *