बेकनगंज पुलिस ने जुएं खेलते 11 लोगों को किया गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए आरोपियों को पुलिस ने भीड़-भाड़ वाले इलाके में निकला जुलूस

कानपुर-शहर के बेकनगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुए के एक बड़े फड़ पर छापा मारकर 11 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए उन्हें पकड़ने के बाद बेकनगंज के मुख्य बाजार में उनका जुलूस निकाला, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों को एक कड़ा संदेश मिला बेकनगंज थाना पुलिस को इलाके में लंबे समय से जुआ खेले जाने की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर सोमवार शाम को एक सुनियोजित छापा मारा गया फड़ से जुए में लगे ₹41,200 (इकतालीस हज़ार दो सौ रुपए) नकद बरामद किए गए, इसके अलावा, पुलिस ने जुआ खेलने में इस्तेमाल हो रही ताश की तीन गड्डी और जुआरियों के कई मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं गिरफ्तार किए गए आरोपियों को पुलिस ने बेकनगंज बाजार के भीड़-भाड़ वाले इलाके में पैदल घुमाया पुलिस की इस कार्यवाही का उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जुआरियों को शर्मसार करना और समाज में यह संदेश देना था कि अवैध काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएंगा स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्यवाही की सराहना की है थाना प्रभारी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *