इस अवसर पर समकालीन एवं प्रख्यात विद्वान प्रो. रुचि राम साहनी जी के शब्द विशेष रूप से याद किए गए, जिन्होंने उनके बारे में लिखा था- “समुंदरी जी वास्तव में एक असाधारण व्यक्ति थे। वे हर परिस्थिति में शांत और अडिग रहते थे। उन्हें कार्य करते हुए देखकर मेरे मन में उनके प्रति उत्पन्न सम्मान को शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है।

वे एक कुशल संगठनकर्ता और आंदोलनों का सफ़ल नेतृत्व करने वाले दूरदर्शी नेता थे।” माननीय उपराज्यपाल सरदार SandhuTaranjitS, माननीय मंत्री श्री ashishsood_bjp जी की उपस्थिति में, भाई सुरजीत सिंह जी (हज़ूरी रागी) और भाई जसकरण सिंह जी (पटियाला वाले) द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण कीर्तन में शामिल हुए।

साथ ही, सभी के स्वास्थ्य और कुशलता के लिए गुरु साहिब से अरदास की। माननीय उपराज्यपाल ने, सरदार तेजा सिंह समुंदरी जी की अमर विरासत को समर्पित इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम के आयोजन के लिए, गुरुद्वारा प्रबंधक समिति, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, नारंग कॉलोनी तथा चंदर नगर एवं नारंग कॉलोनी RWA का हृदय से आभार व्यक्त किया। वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह!

Prominent Journalist Amritpal Singh
Significant Contributions to Journalism & Media
As a senior journalist and Director of Chardikala Time TV, he has played a vital role in strengthening Punjabi media at a global level.










